फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई नवेली दुल्हन के ससुराल पहुंचा 'आशिक', ग्रामीणों ने की ऐसी 'खातिरदारी'

Sat, 02 Dec 2017 06:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो पिक - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
नई नवेली दुल्हन के पीछे-पीछे उसका कथित आशिक भी उसके ससुराल तक जा पहुंचा। इसके बाद ग्रामीणों ने उसकी जो 'खातिरदारी' की उसे वो शायद ही जिंदगीभर भूल पाएगा। 
विज्ञापन


मामला राजस्थान के उदयपुर का है। यहां एक दुल्हन के पीछे-पीछे कथित उसका आशिक और उसका एक साथी भी सुसराल जा धमका। वह खुद को दूल्हे और उसके परिजनों का परिचित बता कर घर के बाहर बैठ गया। इस दौरान आसपास के लोगों ने उससे पूछताछ की तो वह हड़बड़ा गया। इसके बाद उसकी शामत आ गई। ग्रामीणों ने उसे जमकर पीटा और इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 

पुलिस के अनुसार दूल्हे के मामा की शिकायत पर मामला दर्ज कर दोनों संदिग्धों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक उदयपुर शहर का अलीपुरा निवासी मोहसिन खान है और दूसरा उसका नाबालिग साथी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यूं पकड़ा मोहसिन का झूठ

Demo Pic - फोटो : google
जानकारी के मुताबिक उदयपुर शहर की युवती का मावली गांव के एक युवक से विवाह हुआ है। शादी के बाद बृहस्पतिवार को दुल्हन पहली बार अपने पति के घर पहुंची थी। इसी दौरान  मोहसिन खान उसका साथी भी वहां पहुंच गए। 

इस दौरान ग्रामीणों ने मोहसिन और उसके साथी से पूछताछ की उनकी हड़बड़ाहट से झूठ सामने आ गया। दूसरी तरफ, मावली पुलिस का कहना है कि मोहसिन को शांतिभंग के आरोप में पकड़ा और उससे पूछताछ की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें