उदयपुर के सज्जनगढ़ जैविक उद्यान की शेरनी ‘महक’ पिछले 10 दिनों से अस्वस्थ चल रही है। मेडिकल बोर्ड द्वारा बुधवार को उसके स्वास्थ्य परीक्षण पश्चात ट्रेंकुलाइज कर उपचार दिया गया।
उप वन संरक्षक (वन्यजीव) हरिणी वी. ने बताया कि मेडिकल बोर्ड में पशु चिकित्सक डॉ. शरद अरोड़ा, डॉ. करमेन्द्र प्रताप सिंह, डॉ अरविन्द माथुर, डॉ. श्रवण सिंह राठौड़ व डॉ. महेन्द्र मेहता की टीम द्वारा लगातार रूप से ‘महक’ का इलाज किया जाकर महक को 24 घंटे गहन चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
बोर्ड द्वारा शेरनी की सोनोग्राफी की जाकर फ्लूड थैरपी व आवश्यक जीवन रक्षक दवाएं दी गई है तथा नमूने भी लिए गए हैं। महक को पूरी तरह स्वस्थ करने के लिए डॉक्टर्स की टीम प्रयास में जुटी हुई है।