न्यू कॉलोनी थाना क्षेत्र में छत के रास्ते घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहा से उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार नई बस्ती निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा की वह शेत्र में अपने परिवार के साथ रहती है। उसके पड़ोस में इमरान नाम का व्यक्ति भी रहता है। मंगलवार को वह घर पर थी की इमरान उसके घर में छत के रास्ते से प्रवेश कर गया। और उसने उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी।
इस पर उसने शोर मचाया तो वह भाग खड़ा हुआ। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। न्यू कॉलोनी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बाबू लाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया जहा से उसे जेल भेज दिया गया है।