फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसा ने की ऐसी करतूत, सुनकर ही शर्म आ जाए

Tue, 15 Aug 2017 12:51 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
rape - फोटो : google
विज्ञापन
एक बार फिर से एक छात्रा की आबरु को किसी अपने ने ही तार तार किया है। एक रिश्तेदार ने छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और तीन साल तक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


मामला अलवर का है। अलवर में मौसा ने अश्लील वीडियो बनाकर तीन साल तक देहशोषण किया। पीडिता छात्रा ने महिला थाने मं अपने मौसा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

जानकारी के मुताबिक छात्रा b.a. फाइनल ईयर में पढ़ रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी थानागाजी के झाकड़ी गांव का रहने वाला  गंगालहरी मीणा है। उसकी जयपुर में जगदंबा टायर सर्विस के नाम से दुकान है। पीड़ित छात्रा मालाखेड़ा क्षेत्र की रहने वाली है। छात्रा का आरोप है कि रिश्तेदारी के नाते वह गंगा लहरी के घर आती जाती रहती थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

बना लिया अश्लील वीडियो

प्रतीकात्मक तस्वीर
छात्रा का आरोप है कि आरोपी ने डरा धमका कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। उसके बाद बदनाम करने की धमकी देकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा मना करने पर वह वीडियो को इंटरनेट पर डालने की धमकी देता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ब्लैकमेल करने में दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें