गो तस्करी के आरोपी में युवक की हत्या करने के मामले में एक एनजीओ ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
अलवर में पिछले दिनों एक युवक का शव मिला था। परिजनों का आरोप है कि कथित गोरक्षकों ने उसे गोली मार दी। दूसरी तरफ पुलिस जांच में मृतक और उसके साथियों के खिलाफ गोतस्करी का मामला दर्ज होने की बात सामने आई है।
इस मामले को लेकर आज जयपुर के पिंकसिटी प्रेस क्लब में नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ ह्यूमन राइट ऑर्गेनाइजेशन की प्रेस कांफ्रेंस की गई। इस एनजीओ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि मौके से जो तथ्य जुटाए गए, उनमें पूरी तरह सतर्कता नहीं बरती गई।
पुलिस इस मामले में गलत सबूत पेश कर रही है तथा जांच को गलत दिशा दे रही है। उन्होंने मृतक उमर के परिजनों को किसी तरह की सरकार सहायता नहीं दिए जाने का भी आरोप लगाया है।