फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करों से मिली 200 ग्राम की पुड़िया, कीमत 20 लाख

Fri, 04 Aug 2017 08:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जीआरपी थाना पुलिस ने आज बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो तस्करों को अरेस्ट किया है। उनके पास से 200 ग्राम की पुड़िया मिली। 
विज्ञापन


इसमें स्मैक थी, जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही है। यह कार्रवाई कोटा जीआरपी ने की। थानाधिकारी गंगासहाय ने बताया कि पुलिस की टीम बीती रात स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मध्यप्रदेश मंदसौर के गरोठ रहने वाले शख्स कुशाल गुर्जर को संदिग्ध मानते हुए पकड़ा। जब उसकी तलाशी ली तो बेग से 100 ग्राम स्मैक बरामद हुई। वहीं कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने प्लेटफार्म नम्बर एक पर खड़ी आगराफोर्ट पैसेंजर ट्रेन से गरौठ के ही रहने वाले शख्स राजू सिंह को धर दबोचा। इसके कब्जे से भी पुलिस को 100 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों के पास से पकड़ी गई स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 20 लाख बताई गई है। फिलहाल अब दोनों तस्करों से स्मैक खरीद-फरोख्त और तस्करी के संबंध में पूछताछ जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें