फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौज-मस्ती के चक्कर में बने चोर, एक दर्जन बाइक बरामद

Fri, 04 Aug 2017 07:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुलिस ने आज ऐसे तीन युवकों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने अपनी मौज-मस्ती के चक्कर में चोरी करना सीख लिया। आरोपितों के कब्जे से एक दर्जन बाइक भी बरामद की गई है।
विज्ञापन


सीकर पुलिस उपाधीक्षक हवा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित मौज-मस्ती के लिए बाइक  चोरी करते थे। पिछले दो महीने में तीनों ने 12 मोटरसाइकिल शहर कोतवाली इलाके से चोरी करना कबूल किया है। तीनों चोरों से चोरी की 12 मोटरसाइकिल जब्त की है। चोर गिरोह का मुख्य सरगना परडोली निवासी जेठू सिंह शेखावत है। दूसरा आरोपित भी परडोली का आशीष कुमावत और तीसरा साथी श्यामपुर का प्यारेलाल मेघवाल है। जेठू सि‍ह और आशीष कुमावत पढ़ाई करते हैं। तीनों अपने शौक पूरे करने के लिए बाइक चोरी करते और पांच से आठ हजार में चोरी की बाइक बेच देते थे। पुलि‍स अब तीनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें