फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार 

Thu, 18 May 2017 07:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
arrest - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
पाली जिले में सोजत व बगड़ी नगर थाना पुलिस ने तस्करी विरोधी सघन अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ रखने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पाली पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लोकेश कलाल उम्र 23 साल निवासी बगड़ी नगर और महेन्द्र प्रजापत उम्र 27 साल निवासी सियाट पुलिस थाना सोजत रोड है।

भोमाराम वृताधिकारी सोजत के निर्देशन में थानाधिकारी बाघसिंह ने लोकल एक्ट की कार्रवाई करते हुए नौ पुलिया, बगड़ी नगर के पास यह कार्रवाई की। उन्हें सूचना मिली थी कि दो युवकों के पास स्मैक है। इस पर पुलिस ने आरोपी लोकेश व महेंद्र को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से स्मैक बरामद कर ली। एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर सोजत रोड थानाधिकारी भूटाराम द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन





 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें