फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर टैंकर ने कुचली दो जिंदगियां

Tue, 08 Aug 2017 07:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
शव के चिथड़े बिखर गए - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
जयपुर-आगरा राजमार्ग पर तेज रफ्तार केमिकल से भरे एक टैंकर ने आज शाम को दो मोटरसाइकिलों को जबर्दस्त टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो जनों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, तीन जने गंभीर रुप से घायल हो गए। इनमें एक महिला भी शामिल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बस्सी इलाके में बैनाड़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार एक टैंकर ने नजदीक चल रही दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पांच सवारियां उछलकर नीचे आ गिरी। इनमें एक महिला व व्यक्ति टैंकर के नीचे कुचल गए। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

शव के चिथड़े बिखर गए। वहीं, तीनों घायल भी सड़क पर पड़े रहे। हादसे के बाद काफी संख्या में राहगीर इकट्ठा हो गए। सड़क पर शवों और घायलों के पड़े होने से जाम की स्थिति बन गई। ट्रेफिक को रुकवाया गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस व बस्सी थाना पुलिस ने दोनों शवों और घायलों को उठवाकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस शवों की शिनाख्त करने में जुटी है। हादसे के बाद टैंकर का चालक मौके से फरार हो गया। बस्सी थाना पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें