वोल्वो बस में एक यात्री के मोबाइल फोन, नकदी व ज्वैलरी चुराने वाला बालअपचारी पुलिस ने पकड़ लिया। उनके कब्जे से पुलिस ने चुराया गया काफी माल बरामद कर लिया है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) अशोक गुप्ता ने बताया कि तीन सितंबर को एक महिला ने सिंधीकैंप थाना, जयपुर में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि दिल्ली से जयपुर रोडवेज बस में यात्रा के दौरान उनका बैग चोरी हो गया। जिसमें जेवरात, 5000 रूपये नगद, मोबाईल फोन, एटीएम कार्ड व अन्य दस्तावेज थे।
मामले में थानाप्रभारी मनफूल गोदारा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वारदात में शामिल बालअपचारी को पकड़ कर पूछताछ की। जिसमें वारदात करना बताया। उनके कब्जे से चुराए गए लगभग 5 लाख रूपयों के जेवरात जिनमें छह सोने की चूडियां, एक सोने का हार, एक सोने की चैन, एक सोने का मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठी, कानों के टोप्स), 915 रूपये नगद व 2 मोबाईल फोन, एटीएम कार्ड व अन्य दस्तावेज बरामद किया जा चुके है।