इलाहबाद हाईकोर्ट में नौकरी का झांसा देकर दो महिलाओं से लाखों रुपए हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
डीसीपी उत्तर सत्येंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बने सिंह माली उम्र 28 साल निवासी बमनपुरा मोहल्ला थाना बयाना, जिला भरतपुर का है। जबकि दूसरा आरोपी रमेशचंद बैरवा उम्र 48 साल निवासी कल्याण जी का रास्ता, चांदपोल बाजार का रहने वाला है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
एसीपी कोतवाली सुमित कुमार ने बताया कि 22 मई को अनाज मंडी, चांदपोल बाजार निवासी रोहित कुमार की पत्नी रंजू ने कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि आरोपी रमेशचंद बैरवा, बन्ने सिंह, महेंद्र अग्रवाल, रामस्वरुप बैरवा, ने मिलकर रंजू व मंजू को इलाहाबाद हाईकोर्ट में क्लर्क, चपरासी की नौकरी दिलवाने का झांसा देकर 13 लाख रुपए हड़प लिए और नौकरी भी नहीं दिलवाई। तब कोतवाली थानाप्रभारी अशोक खत्री के निर्देशन में पुलिस ने अनुसंधान कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है।