सीकर जिले के नीम का थाना स्थित भागोगा फाटक के पास दो युवतियों ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
मामले की जांच कर रहे एसआई सुरेश सिंह ने बताया कि भागोगा स्टेशन मास्टर ने सदर पुलिस को सूचना दी कि पैसेंजर ट्रेन के आगे दो युवतियां कूद गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने दोनों युवतियों के शवों को अपने कब्जे में लेकर स्थानीय कपिल अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया लेकिन दोनों युवतियों के शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस युवतियों के शवों की पहचान करने में जुटी है और इनके आत्महत्या करने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।