सीकर जिले के श्रीमाधोपुर कस्बे के बाईपास रोड पर रानीपुरा चौराहे के पास देर रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, सीकर जिले के श्रीमाधोपुर कस्बे के बाईपास रोड पर रानीपुरा चौराहे के पास एक ट्रक ने बाइक सवार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक सवार ट्रक के नीचे आ गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लोगों ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां से दोनों की हालत देखकर उन्हें जयपुर रैफर कर दिया, लेकिन एक घायल की जयपुर ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि एक घायल की जेब में मिले आधार कार्ड से राजपुरा निवासी फतेहचंद धांधेला के रूप में पुष्टि हुई है। वहीं, मृतकों के नाम गढभोपजी निवासी कालूराम और शिवलाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।