फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथी को दिखाकर अस्पताल से लौट रहे थे, रास्ते में यूं आई मौत

Sun, 01 Oct 2017 12:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मृतकों के परिजनों के साथ पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तबीयत बिगड़ने पर अपने साथी को अस्पताल में दिखाकर लौट रहे थे। इस दौरान एंबुलेंस सामने खड़े आॅयल टैंकर से जा भिड़ी। इस हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


घटना राजस्थान के अलवर के एमआईए थाना इलाके की है। यहां दौलत होटल के सामने ऑयल टैंकर और एंबुलेंस में भिड़ंत हो गई। जितेंद्र कुमार, मल सिंह जटसिख और धर्मपाल यहां जैन पाइप कंपनी में काम करते थे। 

गार्ड धर्मपाल की अचानक तबीयत खराब हो गई। इस पर एक अन्य गार्ड मल सिंह और एंबुलेंस चालक जितेंद्र कुमार धर्मपाल को दिखाने के लिए एमआईए में एक निजी हॉस्पिटल में ले गए। अस्पताल से लौटते समय तेज गति से चल रही एंबुलेंस का संतुलन बिगड़ गया और सड़क पर खड़े आॅयल टैंकर में जा टकराई। 
विज्ञापन


थाने के उपनिरीक्षक संजय शर्मा ने बताया कि इस हादसे में चालक जितेंद्र सिंह और गार्ड मल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा साथी धर्मपाल गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना के बाद एमआईए थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक जीतेंद्र और मल सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य चिकित्सालय लेकर आए और धर्मपाल को इलाज के लिए सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें