फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी सी लापरवाही ने छीन ली दो जिंदगी

Thu, 10 Aug 2017 02:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एक छोटी सी लापरवाही एक परिवार पर कहर बनकर टूटी। परिवार के दो लोगों की मौत हो गई तो वहीं दो महिलाएं गंभीर घायल हो गई।
विज्ञापन


घटना चूरू जिले की है। जिले के रतनगढ़ थाना इलाके के रघुनाथपुरा गांव में बिजली का करंट लगने से चाचा-भतीजी बुरी तरह झुलस गए, जिसके बाद दोनों की मौत हो गई। करंट लगने के दौरान उन्हें बचाने आई देवरानी-जेठानी भी गंभीर रूप से झुलस गई। जिन्हें इलाज के लिए राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद गांव में माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चूरू जिले के रघुनाथपुरा गांव में रुकमणाराम जाट के घर पर बिजली सप्लाई की सर्विस लाइन लोहे के हुक से बंधी थी और दीवार से सटी हुई थी। इस लाइन के कट जाने से दीवार में भी सीलन के चलते करंट दौड़ गया। तभी 20 वर्षीय सुमन दीवार पर आ रहे करंट की चपेट में आ गई। सुमन के परिजनों ने उसे छुड़ाने के प्रयास किए तो चाचा दौलाराम जाट भी करंट की चपेट में आ गया। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें बचाने आए सुमन की मां ज्याना देवी, चाची सावित्री देवी भी झुलस गई।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि करंट लगने की सूचना डिस्कॉम अधिकारियों को दी गई, लेकिन घटना के एक घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति को बंद नहीं किया गया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें