राजधानी में आज सुबह जमकर हुई बरसात के बाद दो और बच्चों के बहने की बात सामने आ गई है। इनमें से एक बच्चे को एक बस ड्राइवर ने बचा लिया, वहीं दूसरी बच्चा पानी के बहाव के साथ पानी में बह गया। पांच घंटे की मेहनत के बाद नाले से करीब एक किमी दूर बच्चे का शव निकाला गया।
मामला जल महल का है। जल महल के पास खुले नाले के पास पानी भरा हुआ था। पानी के पास से दो बच्चे साइकिल पर जा रहे थे। बैलेंस बिगड़ने के कारण बच्चे पानी में जा गिरे, वहां खड़े एक बस ड्राइवर ने डूबते हुए बच्चों को बचाने की कोशिश की। ड्राइवर के हाथ एक बच्चा लग गया। उसने उसे बाहर निकाल लिया, वहीं दूसरी तरफ दूसरा बच्चा बह निकला।
जानकारी के मुताबिक पानी भरे हुए होने के कारण बस ड्राइवर की बस खराब हो गई थी। इसके कारण वह सड़क के किनारे बस खड़ी कर पानी उतरने का इंतजार कर रहा था। इतने में उसने दोनों बच्चों को पानी में गिरते हुए देखा और एक बच्चे को बचा लिया।
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक बच्चे का नाम मुज्जमिल बताया जा रहा है। बच्चा नाले में गिरने के बाद बहता हुआ करीब एक किमी दूर जलमहल तक पहुंच गया। बचाव में चार नावें लगाई गई थी।