फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन के टच होने से धधका ट्रक, 20 से ज्यादा बाइक जली

Tue, 27 Jun 2017 04:42 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
डेमो फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजधानी में अजमेर-जयपुर हाइवे पर आज सुबह मोटरसाइकिलें ट्रांसपोर्ट कर जा रहा ट्रेलर हाइटेंशन लाइन से छू गया। इससे चिंगारियां उठी और चंद मिनटों में ही ट्रेलर आग के हवाले हो गया। लपटों से घिरों ट्रेलर के टायर आग लगने से फट गए। आग की चपेट में आने से ट्रेलर के चालक व खलासी भी झुलस गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आग की चपेट में आने से उसमें रखी लगभग दो दर्जन मोटरसाइकिलें भी जल गई। सूचना मिलने पर दूदू थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। जिसने आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक ट्रेलर हरिद्वार से तमिलनाडू जा रहा था। सुबह करीब सात बजे महला के पास हाइटेंशन लाइन से छू गया। जिससे ट्रेलर में आग लग गई। कुछ ही समय में आग ने ट्रेलर को चपेट में ले लिया। जिससे ट्रेलर चालक व खलासी झुलस गए। लेकिन समय रहते चालक व खलासी बाहर आ गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मदद कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक ट्रेलर का चालक रास्ता भूलकर गलत रास्ते पर आ गया था। वह ट्रेलर घुमा रहा था। तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें