जयपुर—दिल्ली हाइवे पर आज तेज रफ्तार ट्रक व कार के बीच भीषण भिडंत हो गई। दर्दनाक हादसे में कार सवार एक महिला व पुरुष की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे शवों को राहगीरों की मदद से बाहर निकलवाया। इसके बाद उन्हें मोर्चरी भेजा गया। सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन भी पहुंचे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक सड़क हादसा शाम करीब पौने चार बजे शाहपुरा के समीप मिडवे के पास हुआ। जहां तेज रफ्तार कार और ट्रक में आमने—सामने की भिड़त हो गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त बहरोड़ निवासी धर्मेन्द्र सिंह के रुप में की है, जबकि महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। उनके शवों को शाहपुरा के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे की वजह से कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी।
इसी तरह, शाहपुरा इलाके में नेशनल हाइवे पर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दोपहर को यह हादसा होटल हाइवे किंग के सामने हुआ। जहां ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार नारनौल निवासी हनुमान सिंह की मौत हो गई। उसके शव के चिथड़े हाइवे पर बिखर गए।