श्रवण सिंह के इस मकान में ठहरा था आनंदपाल
- फोटो : Amar Ujala
गैंगस्टर आनंदपाल को पनाह देने के जुर्म में गिरफ्तार की गई तीन महिलाओं को एडीजे कोर्ट ने आज जमानत दे दी। 24 जून की रात को श्रवण सिंह राजपूत के मकान में एसओजी पुलिस ने आनंदपाल का एनकाउंटर कर मार गिराया था। अगले दिन पुलिस ने श्रवण सिंह और उनके परिवार की महिलाओं पूनम कंवर, राजू कंवर व ओम कंवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
रतनगढ़ एडीजे कोर्ट ने आज तीनों महिलाओं की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें जमानत दे दी। वहीं, दूसरी कोर्ट ने आनंदपाल के भाई रुपेंद्रपाल सिंह और देवेंद्रपाल सिंह की पैरोल याचिका खारिज कर दी और उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
चुरु पुलिस ने श्रवण सिंह और उनके परिवार के महिला सदस्यों पर भगौड़े आरोपी आनंदपाल को पनाह देने के अलावा एनकाउंटर के वक्त पुलिस पर पत्थर फेंक कर राजकार्य में खलल डालने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया था। अगले दिन 25 जून को उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। मामले में अभी श्रवण सिंह जेल में बंद है।