फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराए पर मंगवाई टैक्सी, फिर चालक को बंधक बनाकर लूटा, अब गिरफ्त में आए 

Thu, 26 Oct 2017 06:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए तीन बदमाशों ने एक टैक्सी कार को किराए पर मंगवाया और फिर ड्राइवर को बंधक बनाकर कार लूटकर भाग निकले। वारदात के बाद पीड़ित ड्राइवर ने जैसे-तैसे पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पड़ताल में जुटी पुलिस ने गैंग का पर्दाफाश कर तीनों लुटेरों को गिरफ्त में ले लिया।
विज्ञापन


यह मामला है राजस्थान के जैसलमेर जिले का। जहां पुलिस ने इस लूट की वारदात का पर्दाफाश किया। एसपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बाड़मेर के चौहटन में रहने वाले जयसिंह, प्रेमसिंह और सांग सिंह हैं।

पिछले माह जैसलमेर में तीनों आरोपियों ने एक स्विफ्ट कार किराये पर मंगवाई थी। तब ड्राइवर दायम खां कार लेकर पहुंचा। इसके बाद सूनसान रास्ते में हाइवे पर बदमाशों ने कार को रुकवाया और ड्राइवर दायम खां के हाथ-पैर बांधकर खुहड़ी क्षेत्र में उसे फेंक दिया और कार लूटकर भाग निकले। किसी तरह ड्राइवर दायम खां ने खुहड़ी पुलिस थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज करवाया। इसके बाद
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी कई मामले हैं दर्ज

demo pic - फोटो : Demo pic
घटना का पता लगने के बाद एसपी गौरव यादव के निर्देशन में कोतवाली थानाप्रभारी देरावर सिंह व खुहड़ी थानाप्रभारी उपनिरीक्षक सवाईसिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों की टीम गठित की गई। इसमें साइबर सेल की मदद ली गई। तब पुलिस ने करीब एक माह तक जैसलमेर, बाड़मेर के अलावा जालौर तक गिरोह की तलाश की और आखिरकार आज गिरोह को गिरफ्तार कर लिया।

प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि ये तीनों बदमाश वाहन चोरी व लूट की वारदातें करते हैं। इनके खिलाफ बाड़मेर के कई थाना क्षेत्र में चोरी व लूट के प्रकरण दर्ज हैं। पूछताछ में इन्होंने बाड़मेर व गुजरात से पिकअप चोरी व मोटर साईकिल चोरी की वारदातें करना बताया है। पुलिस को गिरोह से और भी वारदातें खुलने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें