फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरा दिन बीता, परिजनों ने नहीं ली गैंगस्टर की बॉडी

Tue, 27 Jun 2017 08:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
अपनी एके 47 गन के साथ ढेर हुआ आनंदपाल सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गैंगस्टर आनंदपाल का शव परिजनों ने मंगलवार को भी नहीं लिया। इस मामले में अब सियायत गरमा गई है। 
विज्ञापन


चुरू जिले के मालासर में आनंदपाल सिंह का एनकाउंटर शनिवार की रात हो गया था। पोस्टमार्टम के बाद आनंदपाल का शव रतनगढ़ की मोर्चरी में रखा हुआ है। प्रशासन और सरकार उसके परिजनों से शव लेने के लिए लगातार समझाइश कर रही है।  नागौर एसपी पारिस देशमुख ने परिजनों से वार्ता की पहल भी की।

दूसरी तरफ परिजन आनंदपाल एनकाउंटर और बीकानेर जेल में उस पर ढाई साल पहले हुए हमले की जांच सीबीआई से कराने, आनंदपाल के अंतिम संस्कार में दोनों भाइयों को शामिल होने देने, रिश्तेदारों पर दर्ज मुकदमें वापस लेने सहित मांगों पर अड़े हुए है। 
विज्ञापन


 

पैतृक गांव में जुटे है लोग

एनकाउंटर के बाद मालासर में भीड़ - फोटो : Vishnu Sharma
आनंदपाल के पैतृक गांव में उसके रिश्तेदार और समर्थक लगातार जुट रहे है। मां निर्मल कंवर के साथ विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी और कार्यकर्ता वहां मौजूद है। 

नागौर जिले के लाडनूं में प्रशासन और पुलिस पूरी तरह चाक चौबंद है। वहां आने—जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही विभिन्न लोगों की मध्यस्थता से परिजनों को समझाने का प्रयास भी प्रशासन की ओर से किया जा रहा है। अभी तक वे अपनी मांगों पर अड़े हुए है। 
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने आनंदपाल के शव की जांच की

आनंदपाल सिंह
रतनगढ़ में मोर्चरी में आनंदपाल का शव रखा हुआ है। मंगलवार को यहां विशेषज्ञों की टीम ने शव का परीक्षण किया।  

दोपहर बाद ये विशेषज्ञ वहां पहुंचे और शव को देखा। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस और प्रशासन को अंदेशा है कि शव खराब हो सकता है। हालांकि वे डी—फ्रीज में रखा है, लेकिन पोस्टमार्टम से पहले काफी देर तक शव सामान्य स्थिति में रहा।

सुरक्षा के मद्देनजर मोर्चरी को सुरक्षाकर्मियों ने घेर रखा है। रतनगढ़ में भी लोगों की आवाजाही पर निगरानी रखी जा रही है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें