फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में घी और टूथपेस्ट एजेंसी के मुनीम की हत्या कर साढ़े दस लाख लूटे

Tue, 27 Jun 2017 07:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
नुकीले हथियारों से किए गए थे शरीर पर कई वार
विज्ञापन
वाराणसी के  सिगरा थाना अंतर्गत परेड कोठी स्थित वनस्पति घी और टूथपेस्ट व ब्रश एजेंसी में घुसकर बदमाशों ने सोमवार की आधी रात बाद मुनीम अशोक गुप्ता (55) की नुकीले हथियारों से गोद कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


हत्या करने के बाद बदमाश मुनीम के कमरे में रखी आलमारी से साढ़े दस लाख रुपये लूट कर सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी उठा ले गए। एजेंसी के मैनेजर राकेश की सूचना पर मंगलवार सुबह में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

वारदात में करीबियों की संलिप्तता की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस एजेंसी के सिक्योरिटी गार्ड और गोदाम मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद सहित अन्य जगह व्यापार करने वाले कमल अरोड़ा का परेड कोठी में तीन मंजिला मकान है।
विज्ञापन


यहीं कमल की वनस्पति घी, टूथपेस्ट और ब्रश की एजेंसी है। कमल के मुनीम पियरी निवासी अशोक गुप्ता का पैर तीन माह पहले टूट गया था। इस वजह से बीते डेढ़ महीने से अशोक एजेंसी वाले मकान के प्रथम तल में रहते थे।

वहीं, चोलापुर क्षेत्र का सिक्योरिटी गार्ड गंगाराम यादव मकान के गेट के बाहर एक छोटे से कमरे में रहता था। गंगाराम ने पुलिस को बताया कि रोजाना की भांति सोमवार की रात भी अशोक ने रस्सी के सहारे चाबी नीचे लटकाई तो उसने शटर चैनल पर ताला लगा दिया।

इसके बाद उन्होंने चाबी ऊपर खींच ली। रात 2:50 बजे के लगभग उसे लघुशंका लगी तो उसने देखा कि चैनल का ताला खुला हुआ है तो उसने मैनेजर गायघाट निवासी राकेश चौबे को फोन किया।

राकेश आया तो दोनों ऊपर गए, देखे कि अशोक अपने कमरे में नग्न अवस्था में खून से लथपथ पड़े थे और शरीर पर जगह-जगह जख्म थे। समीप ही अशोक का तौलिया पड़ा हुआ था, चाबियां फेंकी पड़ी थीं और आलमारी खुली हुई थी।

अशोक के शव के बाएं हाथ के पास खून से विकाश लिखा हुआ था। सूचना मिलने पर आईजी रेंज दीपक रतन और एसएसपी नितिन तिवारी ने मौका मुआयना किया। सिगरा पुलिस गार्ड गंगाराम और गोदाम मैनेजर विकास को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 उधर, घटना की जानकारी पाकर बीएचयू पोस्टमार्टम हाउस पहुंची अशोक की पत्नी शशि, बेटे अभिषेक और बेटी शिप्रा का रो-रोकर बुरा हाल था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें