फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के सौदे में लाखों रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 20 Apr 2017 08:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जमीन के सौदे में लाखों रुपए की ठगी करने वाले एक आरोपी को जयपुर में प्रताप नगर थाना पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे गुरुवार को कोर्ट में पेशकर पुलिस ने एक दिन के रिमांड पर लिया।
विज्ञापन


थानाप्रभारी इस्लाम खान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रामप्रकाश गुप्ता दुर्गापुरा में रघु विहार का रहने वाला है। उसके खिलाफ अशोक मेहता और आरके सैनी नाम के दो व्यक्तियों ने वर्ष 2013 में जेडीए थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। बाद में, यह मुकदमा प्रताप नगर थाने में ट्रांसफर हो गया।

रिपोर्ट में पीड़ितों ने आरोप लगाया कि रामप्रकाश ने उन्हें प्रताप नगर इलाके के एक गांव कल्लावाला में 18 बीघा जमीन बेचने का सौदा कर एग्रीमेंट कर लिया। फिर पीड़ितों से करीब 65 लाख रुपए ले लिए। पीड़ितों का आरोप है कि रामप्रकाश ने एग्रीमेंट कर रुपए लेने के बाद किसी अन्य व्यक्ति से भी उसी जमीन का सौदा कर रुपए ले लिए। इससे ना पीड़ितों को जमीन मिली ओर नाहीं रुपए वापस दिए।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी रामप्रकाश पहले भी सांगानेर थाने में गिरफ्तार हो चुका है। उसके खिलाफ अन्य थानों में भी मुकदमे दर्ज है। जिनकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें