फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में पीने को दामाद ने सास से मांगे पैसे, मना किया तो कर डाला ये

Wed, 26 Jul 2017 01:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
हत्या - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
ससुराल जाकर दामाद ने सास से शराब पीने के लिए पैसे मांगे तो सास ने इंकार करते हुए खरी-खरी सुना दी। बस, फिर क्या था। तैश में आकर दामाद ने सास पर लाठी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया, जिसे पुलिस ने धर लिया है।
विज्ञापन



इस संबंध में हत्यारे की पत्नी ने ही हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था कि अजमाल सिंह रावत ने घर में मौजूद बुजुर्ग सास वजी देवी से शराब पीने के लिए रुपए मांगे थे। इस पर सास ने रुपए देने से इंकार कर उसे झिड़क दिया। इससे तैश में आकर अजमाल सिंह ने वहां रखी लाठी से सास वजी देवी के सिर पर लाठी से वार कर गंभीर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया।

वारदात के बाद राजस्थान में पाली जिले की पुलिस ने पड़ताल शुरु की और आरोपी दामाद को गुजरात से गिरफ्तार कर यहां ले आई। यह घटना पाली जिले के रायपुर मारवाड़ क्षेत्र में कालब कलां गांव की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम गुजरात पहुंची, जहां.....

dowry murder - फोटो : Demo pic
एसपी पाली दीपक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अजमाल सिंह रावत कालाकोट तहसील, पाली का रहने वाला है। वह ससुराल में ही घर जंवाईं बनकर रहता है। वह आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से ही मारपीट व चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

जानकारी के अनुसार पिटाई से घायल वजी देवी को घर में मौजूद अजमाल की पत्नी व अन्य परिवारजनों ने वजी देवी को रायपुर मारवाड़ के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। यहां से वजी देवी को ब्यावर रैफर कर दिया गया था। वहां भी उपचार नहीं होने पर जोधपुर अस्पताल भेजा गया, जहां वजी देवी की मौत हो गई। 

पुलिस ने अजमाल की तलाश में कई जगह दबिश दी। इसके बाद पुलिस टीम गुजरात पहुंची। जहां, अहमदाबाद व राजकोट के बीच स्थित नामली गांव से आरोपी अजमाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें