फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल गए थे गुरुजी, पीछे से घर पर हो गया ये कांड

Tue, 05 Sep 2017 07:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
शिक्षक दिवस पर एक शिक्षक दम्पत्ति के साथ कुछ ऐसा हुआ कि उनके होश उड़ गए। दम्पत्ति को घटना की जानकारी स्कूल से घर लौटने के बाद मिली।
विज्ञापन


शिक्षक दम्पत्ति अजमेर जिले के पंचशील नगर बी ब्लॉक में रहने वाले थे। आज दोपहर में वे स्कूल से लौटे तो घर के हालात देखकर चौक गए। चोरों ने उनके घर को निशाना बना डाला और लाखों रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। 
विज्ञापन


बी ब्लॉक में रहने वाले सुनील जोश व उनकी पत्नी शिक्षक हैं। दोनों स्कूल गए थे। सूना मकान देखकर चोरों ने इसे निशाना बनाया। जोश के मकान के ताले तोड़कर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नगदी सहित अन्य महंगा सामान चुरा लिया। चोरी गए माल की कीमत डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें