फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति विसर्जन के वक्त तालाब में डूबे तीन दोस्त, एक की मौत

Tue, 05 Sep 2017 07:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
तालाब में डूबे एक की मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
गणेश महोत्सव के दौरान गणपति की प्रतिमा विसर्जन करने गए तीन दोस्त तालाब में डूब गए। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इनमें दो जनों की जान बच गई। जबकि एक युवक की जान चली गई। 
विज्ञापन


यह मामला है राजस्थान में अजमेर जिले के आदर्श नगर थाना इलाके का। आदर्श नगर थानाधिकारी नरपत सिंह चारण ने बताया कि स्थानीय लोग आज माखुपरा के पास बने तालाबनुमा कुण्ड में गणेश प्रतिमा विर्सजन करने गए थे। इसके बाद तीन युवक विसर्जन करके नहाने लगे तभी गहराई में जाने पर वे  तीनों डूबने लगे। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर वहां सुरक्षा में तैनात पुलिस हरकत में आ गई।

उन्होंने तीनों युवकों को बमुश्किल बाहर निकाल लिया और फिर जेएलएन अस्पताल भिजवाया। जहां अर्जुनलाल सेठी नगर, अजमेर निवासी नौरत कुमार और भरत मूलचंदानी की जान बच गई। जबकि अर्जुनलाल सेठी नगर निवासी 22 वर्षीय राजेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि तीनों युवकों ने शराब भी पी रखी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें