फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदत से मजबूर है ये चोर, अभी छूटा फिर धरा गया

Mon, 14 Aug 2017 07:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जेल से छुटे अभी कुछ ही दिन हुए थे कि चोरी की आदत से मजबूर एक युवक फिर से सलाखों के पीछे पहुंच गया। पुलिस ने युवक को पकड़कर पूरा चोरी का माल भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


मामला अजमेर के क्रिश्चयनगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने डस्टर कार सहित अन्य माल चुराने वाले शातिर नकबजन को एक गुर्गे सहित गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी गई डस्टर कार जप्त कर ली गई है। क्रिश्चयनगंज थानाधिकारी विजेन्द्र सिंह गिल ने बताया कि 2 दिन पहले स्टीफन चौराहा स्थित तीन दुकानों व डेंटर की दुकान में चोरी की वारदात हुई थी। वारदात अंजाम देने वाले शातिर पंचशील नगर निवासी सद्दीक खान से शक के तौर पर जब पूछताछ की गई। इसमें पहले वह नकारता रहा, लेकिन जब सख्ती से पूछताछ हुई तो उसने वारदात अंजाम देना कबूला।

उसकी निशानदेही पर सोमलपुर गांव से चोरी गई डस्टर कार जप्त कर ली गई साथ ही उसके एक गुर्गे डिग्गी बाजार निवासी जहांगीर खान को भी गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। संभवतया और भी वारदातें खुल सकती है। थानाधिकारी गिल ने बताया कि शातिर सद्दीक पूर्व में डकैती, नकबजनी सहित कई वारदातों में लिप्त रह चुका है। कुछ दिन पहले ही जेल से रिहा होकर बाहर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें