फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतरी को धक्का मारकर फरार हुए चोर को 200 किलोमीटर दूर से पुलिस ने पकड़ा

Tue, 21 Nov 2017 05:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
आरोपी दीपक गर्ग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जोधपुर शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस थाने से सोमवार की रात को भागे मुल्जिम को जोधपुर पुलिस ने 200 किलोमीटर दूर जाकर गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जोधपुर की चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने सूने मकान में चोरी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मकान मालिक नाकोड़ा नगर निवासी डालूराम पुत्र मोटाराम जाट अपने मकान पर ताला लगाकर गत 18 अक्टूबर को गांव चला गया था। दीपावली के बाद वापस लौटने पर उसने देखा कि उसके मकान पर लगा ताला टूटा हुआ है।

घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर उसकी यहां से सोने-चांदी के जेवर और कीमती घरेलू सामान चुरा ले गए। इस पर क्षेत्र में ही रहने वाले दीपक पुत्र तेजाराम गर्ग पर संदेह होने पर उसे दस्तयाब कर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच सोमवर की रात करीब चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड की एसआई परमेश्वरी उससे पूछताछ कर रही थी कि वह अचानक उठा और तेजी से थाने के गेट की तरफ भागने लगा। इस पर संतरी कांस्टेबल रघुवीर सिंह ने उसे रोकने का प्रयास किया, मगर वह संतरी को धक्का देकर फरार हो गया। इसके पीछे पुलिस ने काफी दौड़ लगाई मगर वह हाथ नहीं लगा।  पुलिस ने बताया कि उसे आज सुबह बाड़मेर के चौहटन एरिया से पकड़ लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें