फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की तैयारियों में पड़ा खलल, घर के बाहर से उड़ा ले गए रकम

Sun, 03 Dec 2017 11:06 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कोटा के जवाहर नगर थाना इलाके के तलवंडी में बीती रात घर के बाहर खड़ी एक कार से चोर 50 हजार रुपए से भरा बैग चोरी कर रफू -चक्कर हो गए। चोरों ने कार के शीशे को तोड़ा और अंदर रखा बैग उड़ा ले गए।
विज्ञापन


यह घटना कार मालिक प्रशांत देव के घर के बाहर हुई जब वह कार में अपना बैग छोड़कर घर के अंदर किसी काम से गए।। 10 मिनट के अंतराल में ही चोरों ने कार के शीशे तोड़ दिए और बैग चुराकर ले गए। घर के सदस्यों को कार के शीशे टूटने की आवाज भी आई जैसे ही वह बाहर आते इससे पहले ही चोर बैग लेकर रफूचक्कर हो गए। कार मालिक के घर में शादी समारोह था और कैटरिंग टेंट वाले को पेमेंट करने के लिए पैसा कार में रखा था। कार मालिक ने जवाहर नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है और पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें