फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका पर खर्च करने के लिए थी रुपयों की जरुरत, इसलिए अपने सेठ को मार डाला

Wed, 13 Sep 2017 08:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी सुनील यादव - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
राजधानी में 23 अगस्त को जेडीए में पानी सप्लायर ठेकेदार की हत्या की वारदात का पर्दाफाश कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी का किसी युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। जिस पर खर्च करने के लिए उसे रुपयों की जरूरत थी।
विज्ञापन


ऐसे में अपने सेठ से रुपए लूटने के इरादे से उसने हत्या कर दी थी। वह वारदात के बाद यूपी के फिरोजाबाद भाग गया था। जहां से पुलिस ने उसे धरदबोचा। मामला जुड़ा है राजस्थान की राजधानी जयपुर के जवाहर सर्किल थाना इलाके से। डीसीपी पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सुनील यादव है।

वह उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सुनील के खिलाफ पहले भी नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला दर्ज है। आरोपी सुनील जवाहर सर्किल के ए-444 सिद्धार्थ नगर में रहने वाले ठेकेदार श्याम सिंह के यहां कर्मचारी था।
विज्ञापन



 
विज्ञापन

इस तरह देर रात को हत्या

ठेकेदार श्याम सिंह - फोटो : File photo
​गत 23 अगस्त को सिद्धार्थ नगर में ठेकेदार श्याम सिंह अपने तीन मजदूरों के साथ सो रहा था। इनमें दो मजदूर दूसरे कमरे में सो रहे थे, जबकि आरोपी सुनील ठेकेदार श्याम सिंह के साथ कमरे में सो रहा था। देर राम करीब 12 बजे सुनील ने मौका पाकर श्याम सिंह का गला रेतकर हत्या कर दी और रुपए नहीं मिलने पर ठेकेदार श्याम सिंह की सोने की चेन लूटकर भाग निकला।

इसी दौरान संघर्ष में खून से लथपथ श्याम सिंह के चिल्लाने की आवाज सुनकर दोनों मजदूर जाग गए। तब उन्होंने जगतपुरा में रहने वाले श्याम सिंह के परिजनों को सूचना दी और फिर श्याम सिंह को सवाई मानसिंह अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू की और मोबाइल कॉल​ डिटेल के आधार पर सुनील को उत्तरप्रदेश से दबोच लिया। पु​लिस ने बताया कि मृतक श्याम सिंह अलवर का रहने वाला है। यहां अपने परिजनों से अलग किराए के मकान में रह रहा था। वह जेडीए में पानी सप्लायर का ठेकेदार था।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें