मजदूर को बाहर निकालने का प्रयास
- फोटो : Amar Ujala
सीकर जिले के मुकुंदपुरा गांव में गड्ढा खोदते वक्त कल एक मजदूर जमीन में समा गया। काफी गहराई तक चले जाने पर मिट्टी भी भरभराकर गिर गई। इसके चलते चौबीस घंटे से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है, लेकिन अभी तक उसे नहीं निकाला जा सका।
हालांकि, दूसरे दिन आज भी जेसीबी मशीनों से खुदाई कर मजदूर की तलाश जारी है। इस दौरान मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा रही। वहीं आला अधिकारी व पुलिस बल भी मौजूद रहा।
जानकारी के अनुसार, कल दोपहर करीब 3 बजे हुए हादसे की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस और धोद तहसीलदार मौके पर पहुंचे। इसके बाद राहत कार्य शुरू करवाया। देर रात जिला कलक्टर नरेश ठकराल ने भी मौके पर पहुंचकर राहत कार्य की जानकारी ली। आज भी जेसीबी और एलएंडटी मशीनों के जरिये खुदाई कर मजदूर को बाहर निकालने का प्रयास जारी है।