प्रेम प्रसंग में हुई मुकदमेबाजी और परिजनों के हस्तक्षेप से तंग आकर एक प्रेमी युगल ने पंचायत समिति भवन जहरीली गोलियां खाकर खुदकुशी कर ली।
यह घटना झुंझनूं जिले के सूरजगढ़ थाना इलाके के कुलोठ कलां गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक, कुलोठ कला गांव निवासी विजय कुमार मेघवाल और इसी गांव में रहने वाली एक नाबालिग युवती से पिछले लंबे अरसे से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसका पता चलने पर परिजनों ने किशोरी पर रोकटोक करना शुरु कर दिया।
किशोरी दो दिन पहले स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली। इसके बाद वह विजय कुमार के साथ भाग गई। इस पर किशोरी के परिजनों ने मंगलवार को प्रेमी विजय मेघवाल के खिलाफ नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज करवा दिया।