फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाबाश बिटिया! डरी नहीं, डटी रही

Sat, 15 Apr 2017 03:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
निकिता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जैसलमेर में एक बेटी ने हिम्मत दिखाई। सामने चोर था। वह डरी नहीं, बल्कि डटकर मुकाबला किया। बेटी की इस हिम्मत के कारण चोर हवालात पहुंच गया।  
विज्ञापन


स्वर्णनगरी के मोहता मोहल्ले में शुक्रवार देर रात करीब एक बजे तीन चोर एक मकान घुस गए। चोरों की आवाज सुनकर मकान मालिक जाग गया और चोरों को पकड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान मकान मालिक की बेटी निकिता ने भी चोरों को पकड़ने के लिए अपनी बहादुरी से उनका सामना किया। 
विज्ञापन


एक चोर ने ब्लेड से हमला करके निकिता की हाथ को काट दिया, लेकिन निकिता फिर भी डटी रही। उसने एक चोर को पकड़ लिया और चिल्लाकर पड़ोसियों को बुला लिया। उसकी आवाज सुन पड़ोसी भी जाग गए। हालांकि दो चोर भाग निकले। मौके पर पहुंचे लोगों ने एक चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार पकडा गया नामी चोर मोहन है और पहले भी चोरी की कई वारदात कर चुका हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें