दौसा जिले में अज्ञात लोगों ने युवक की हत्या कर चेहरे पर तेजाब फेंक कर जला दिया। मंगलवार सुबह गणेशपुरा इलाके में सड़क किनारे युवक की लाश को देखकर राहगीरों में सनसनी मच गई। तेजाब फेंकने से उसका चेहरा पूरी तरह से जल गया था। सूचना मिलने पर गणेशपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी पहुंचाया।
पुलिस के मुताबिक जिस जगह युवक की लाश मिली। इसी के नजदीक उसकी बाइक पर लावारिस हालत में पड़ी थी। इस बाइक के नंबरों के आधार पर पुलिस ने जानकारी जुटाई तब शव की शिनाख्त बरखेड़ा निवासी गोविंद के रुप में हुई। इसके बाद पुलिस ने गोविंद के परिजनों से संपर्क किया। रोते बिलखते परिजनों से बातचीत में सामने आया कि गोविंद सोमवार शाम को ही घर से निकला था। इसके बाद उससे संपर्क नहीं हो सका था। पुलिस ने आपसी रंजिश में हत्या की संभावना जताई है।