फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में चूर सीआई ने महिला कॉन्सटेबल को जड़ा थप्पड़, गिरफ्तार

Tue, 04 Apr 2017 05:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ख्वाजा साहब के सालाना उर्स में विश्राम स्थली पर ड्यूटी कर रहे सीआई ने देर रात नशे में चूर होकर महिला काॅन्सटेबल के थप्पड़ जड़ दिया। इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक नितिनदीप ब्लग्गन के निर्देश पर सीआई रामूराम मीणा को हिरासत में लेकर जेएलएन अस्पताल में मेडिकल मुआयना करवाया गया। आरोपित सीआई के खिलाफ महिला जवान ने भी गेगल थाने में शिकायत दी। इस पर पुलिस ने सीआई मीणा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

प्रशिक्षु आरपीएस गीता चौधरी ने बताया कि ड्यूटी के दौरान रामूराम मीणा शराब के नशे में धुत होकर विश्राम स्थली पहुंचा था। यहां जायरीन सहित कई स्टाफ वालों से भी बदसलूकी कर रहा था। बाद में महिला जवान के थप्पड़ जड़ दिया और हंगामा खड़ा कर दिया। इस पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने एसपी को घटना से अवगत करवाया। एसपी ने भी हाथों हाथ कार्रवाई के निर्देश दिए। रामूराम मीणा बीकानेर जिले में तैनात है और हाल ही में उसका पुलिस निरीक्षक के पद पर प्रमोशन हुआ है। उसकी ट्रेनिंग प्रक्रिया ही चल रही थी। इसी दौरान उर्स डयूटी में भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें