भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए टाटा पावर के एक अधिकारी को आज साढ़े सात हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। अजमेर एसीबी के एसपी कैलाशचंद्र विश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी प्रवीण शर्मा उम्र 24 साल है।
वह जाट की सराय मोहल्ला, हिंडौनसिटी, करौली का रहने वाला है और अजमेर में टाटा पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड में जोनल रेवन्यू डिबीसीप्लाईन एंड मेन्टेनेंस आॅफिसर जेडआरडीएमओ के पद पर पदस्थापित है। एसपी कैलाश विश्नोई के मुताबिक अजमेर निवासी परिवादी मनोहर सिंह व देवेंद्र सिंह ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी।
जिसमें बताया कि उन्होंने संयुक्त रूप से किराए की एक दुकान ली है। जिसमें बिजली कनेक्शन देने की एवज में डिमांड नोट जारी करने और वीसीआर नहीं भरने की एवज में आरोपी प्रवीण शर्मा 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है।