फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद हमले में शहीद हुए जवान की पुश्तैनी हवेली को बनाया निशाना

Sun, 03 Sep 2017 07:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संसद हमले में शहीद जेपी यादव की पुश्तैनी हवेली भी अब सुरक्षित नहीं है। इस शहीद की हवेली को देर रात चोरो ने निशाना बना डाला। मामले का पता चलने पर पुलिस हरकत में आई और मुकदमा दर्ज कर नकबजनों की तलाश में जुट गई है। 
विज्ञापन


जानकारी अनुसार संसद पर आतंकी हमले में शहीद जेपी यादव मूल रुप से सीकर जिले में नीमकाथाना के रहने वाले थे। उनकी शाहपुरा रोड पर पुश्तैनी हवेली कई दिनों से बंद पड़ी थी। बीती देर रात को चोरों ने सेंध लगाकर हवेली का मुख्य दरवाजा व चार अन्य कमरों का ताला तोड़ दिया। 

सुबह वारदात का पता चलने पर आसपास के लोगों को हवेली में चोरी का पता चला। हालांकि, चोरी गए सामान का पता नहीं चला है। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस को मौके पर कमरों के पास सरिया मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें