फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह क्लेश से परेशान युवक ने पपीते के पेड़ पर लगाया फंदा

Fri, 15 Sep 2017 09:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र के आशागंज निवासी युवक ने पपीते के पेड़ पर फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। गृह क्लेश के चलते खुदकुशी की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


आशागंज निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उसका भाई विजय कुमार नगर निगम के घर-घर कचरा संग्रहण की वैन चलाता था। पिछले कुछ दिन से गृह क्लेश को लेकर वह डिप्रेशन में चल रहा था। उसने घर में लगे पपीते के पेड़ पर जाकर बिजली के तार से फंदा लगा लिया। यह नजारा जब उन्होंने देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने आनन फानन में उसे जेएलएन अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें