फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में दिखा संदिग्ध चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में दिखा संदिग्ध युवक
विज्ञापन

0 त्रिपौलिया में कारोबारी के घर 14 लाख की चोरी का मामला
0 नहीं लगा चोरों का सुराग, व्यापारियों में नाराजगी, किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
बताशा मंडी स्थित त्रिपौलिया में मंगलवार रात कारोबारी रमेश चंद्र मिश्रा उर्फ मुगन पहलवान के घर में घुसकर तिजोरी से 14 लाख रुपये की नगदी और गहने चोरी करने वाले बदमाशों का फिलहाल सुराग नहीं लग सका है, लेकिन कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने पर उस रात एक संदिग्ध युवक जरूर दिखा है। वह घर की ओर जाते और लौटते नजर आया है। संभव है कि चोरी उसने ही की है। उधर, चोरों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज व्यापारियों ने शुक्रवार को एसपी सिटी कार्यालय पर नारे लगाए।
विज्ञापन

मुगन महराज त्रिपौलिया बताशा मंडी स्थित अपने घर में सोए थे, तभी मंगलवार रात में गोशाला की तरफ से दरवाजा खुला पाकर घुसे बदमाश ने तिजोरी तोड़कर आठ लाख रुपये नगद और तकरीबन छह लाख रुपये के जेवर चुरा लिए। घटना के तीन रोज बाद भी पुलिस चोरों को दबोच नहीं सकी है। मुगन महाराज के बेटों ने खुद घर से लेकर जीरो रोड तक कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की। कैमरों में रात तीन बजे के बाद एक संदिग्ध युवक घर की तरफ आते और लौटता दिखा है। उसके बारे में पता लगाया जा रहा है। इसी बीच शुक्रवार को जनहित संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रमिल केसरवानी ने शलभ पांडेय, सुशील जैन, रवि शुक्ला, विजय चंद्र मिश्रा, अभिलाष केसरवानी, वीएन पाठक, बृजेश कुमार गुप्ता आदि के साथ एसपी सिटी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। एसपी सिटी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध की तलाश की जा रही है। दूसरे जिलों की पुलिस को भी उसकी तस्वीर भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें