फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार लाइसेंस लेने के लिए बिजनेसमैन का बेटा बना कांस्टेबल, अब एटीएस के हत्थे चढ़ा

Thu, 09 Nov 2017 02:27 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
- फोटो : File photo
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा कर अवैध रूप से हथियार लाइसेंस लेने के मामले में एटीएस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए अहमदाबाद के एक बड़े बिजनेसमैन के बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को जम्मू कश्मीर में बीएसएफ का कांस्टेबल बताकर तीन फर्जी हथियार लाइसेंस और हथियार ले रखे थे जिन्हें भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन


एडीजी उमेश मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अनस खान (23) अहमदाबाद के गायकवाड़ हवेली स्थित कांच वाली मस्जिद के पास का रहने वाला है। आरोपी ने खुद को जम्मू कश्मीर में बीएसएफ का कांस्टेबल बताकर हथियारों का फर्जी लाइसेंस ले रखा था।

इस प्रकरण का खुलासा होने के बाद एटीएस टीम ने जब्त दस्तावेजों और पहले गिरफ्तार हुए आरोपियों से गहनता से जांच की तब आरोपी का नाम सामने आया। इसके बाद एटीएस ने नोटिस भेजकर अनस को पूछताछ के लिए जयपुर एटीएस मुख्यालय बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कभी जम्मू नहीं गया, दलालों के मार्फत बना फर्जी बीएसएफ जवान

पूछताछ के बाद एटीएस ने बीती देर रात अनस को गिरफ्तार कर लिया। एसपी विकास कुमार के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि राजस्थान में करीब 5 हजार फर्जी लाइसेंस जारी हुए थे। जो की आर्मी व बीएसएफ के फर्जी नाम, पते से बनाए गए थे।

गिरफ्तार 30 आरोपियों में से 24 फर्जी तरीके से हथियार लेने वाले ग्राहक हैं। अनस ने अजमेर निवासी जुबेर के जरिए मध्यप्रदेश में देवास निवासी मोहम्मद जफर व प्यार मोहम्मद के मार्फत बीएसएफ का सिपाही बताकर जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा से 4 लाख रुपए में हथियार लाइसेंस बनवाया था।

जबकि पूछताछ में सामने आया कि वह कभी जम्मू कश्मीर ही नहीं गया। आरोपी के पिता का गुजरात में प्रोपर्टी व कंस्ट्रक्शन का करोड़ों रुपए का कारोबार है। गौरतलब है कि फर्जी हथियार लाइसेंस के मामले में अब तक एटीएस 30 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें