फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टा कारोबार में रंजिश, युवक पर फायरिंग

Fri, 30 Jun 2017 03:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
युवक पर फायरिंग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
जुआ व सट्टे का गोरखधंधा इस कदर बढ़ रहा है कि इसके वर्चस्व को लेकर अब खूनी जंग भी सामने आ रही है। ऐसी ही वारदात बीती देर रात को हुई। जहां दो मोटरसाइकिलों पर आए चार बदमाशों ने कोटा के उद्योग नगर थाना इलाके में सट्टे के कारोबार से जुड़े एक युवक पर फायरिंग कर दी ओर वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को नाजुक हालत में एमबीएस अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी पीठ में गोली लगने की जानकारी मिली। उसका उपचार जारी है।पुलिस के मुताबिक हमले में घायल युवक शरीफा है। वह विज्ञान नगर में रहता है। बीती देर रात को वह बाइक लेकर घर से कहीं जा रहा था। तभी उद्योग नगर इलाके में बाइक सवार चार बदमाश पीछा करते हुए आए और सूनसान जगह पर शरीफा पर फायरिंग कर भाग निकले। इससे कमर में गोली लगने से वह नीचे गिर पड़ा। तब राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि सट्टे के गौरखधंधे को लेकर घायल युवक और हमलावरों के बीच विवाद चल आ रहा है। इसी रंजिश में हमला हुआ है। बदमाशों ने चार फायर किए। इनमें एक गोली युवक के शरीफा के कमर में लगी। पुलिस ने वारदात के बाद शहर और आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी करवाई, लेकिन हमलावरों का कहीं सुराग नहीं लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें