मुसीबत में फंसे पिता की मदद के लिए बेटा पहुंचा। फिर एक ऐसा हादसा हुआ, जिसमें दोनों की जान चली गई।
बीती देर रात को जोधपुर-बाड़मेर रोड पर भांडू गांव से दूर कटारड़ा चौराहा के पास एक हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। बोरानाड़ा थाना पुलिस के अनुसार हादसे के शिकार भीमाराम जाट (42) और उनका बेटा कैलाश (20) है। वे सर ग्राम पंचायत के बासनी जूठा महलों की ढाणी के रहने वाले थे।
सोमवार रात को भीमाराम जाट अपने ट्रेलर में सीमेंट के कट्टे भरकर जोधपुर आ रहा था। देर रात करीब 12 बजे रास्ते में ट्रेलर खराब हो गया। भीमाराम ने मदद के लिए अपने बेटे कैलाश को फोन कर दूसरा ट्रेलर लेकर बुलवाया। कैलाश अपने पिता भीमाराम के पास पहुंचा।