फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान के दर्शन से पहले एक्सीडेंट और उखड़ गई महिला की सांसें

Sun, 27 Aug 2017 07:47 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
road accident - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
मोटरसाइकिल पर पति के साथ दर्शन करने जा रही एक महिला की सांसें भगवान के दर पर पहुंचने से पहले ही थम गई। सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी बाइक की भिडंत हो गई। इसमें बाइक पर सवार महिला की हादसे में जान चली गई।
विज्ञापन


यह सड़क हादसा राजस्थान में राजसमंद- भीलवाड़ा के फोरलेन पर आज हुआ। पुलिस के अनुसार सोनियाणा गांव में रहने वाली कंकुबाई अपने पति मियांराम लौहार के साथ बाइक से कपासन इलाके में चश्मा में मंदिर में दर्शन करने जा रही थी। तभी रूपाकाखेड़ा टोल नाके के नजदीक धर्मकांटे के पास गलत दिशा में आ रहे दूध विक्रेता बाइक चालक ने मियांराम की बाइक को टक्कर मार दी और वहां से भाग निकला। 

इससे बाइक सवार मियाराम व उनकी पत्नी कंकु नीचे गिर पड़े। हादसे में गंभीर घायल कंकु बाई 45 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मियाराम गंभीर घायल हो गया उसे टोलनाके पर मौजूद कर्मचारियों ने एम्बुलेंस से महिला के शव को आरके चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया और गंभीर घायल पति को उदयपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


कुंवारिया थाना पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। एएसआई मानसिंह के मुताबिक इस संबंध में मृतका कंकू बाई के बेटे रोशनलाल लौहार ने टक्कर मारने वाले बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें