हाथों में ध्वज पताका लिए जय जयकार करते खाटू धाम जा रहे एक पदयात्री की शनिवार को बीच रास्ते में ही सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।
यह दर्दनाक हादसा सीकर रोड पर चौमूं से पहले मेगा हाइवे पर टाटियावास टोल प्लाजा के पास हुआ।
दरअसल, आज सुबह कुछ श्रद्धालुओं का एक दल श्याम बाबा की जय जयकार करते हुए जयपुर से खाटूधाम जा रहा था। पैदल यात्रियों का यह जत्था
सीकर रोड पर चौमूं इलाके में टाटियावास टोल नाके के समीप पहुंचा था। तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा बजरी से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
इससे एक पैदल यात्री ट्रक के पलटने से चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दर्दनाक हादसे को देख मदद में जुटे राहगीर
road accident
- फोटो : vishnu sharma
दुर्घटना के बाद हाइवे पर यातायात प्रभावित हुआ। वाहनों की लंबी कतार लग गई। आसपास मौजूद लोग मदद में जुट गए। आशंका थी कि ट्रक के नीचे भी कोई दबा होगा। इससे चौमूं थाना पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, हाई वे गश्ती दल की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा करवाया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक हादसे में मारे गए श्रद्धालु के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।