फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों पर फिर दाग, मासूम बच्ची ने जिसे चाचा माना उसी ने दुष्कर्म किया

Sun, 07 May 2017 02:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
बच्ची से रेप - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
प्रदेश की राजधानी जयपुर में शनिवार रात को चार साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने की सनसनीखेज वारदात  सामने आई है। इसकी सूचना मिलने पर हरकत में आई जयपुर कमिश्नरेट के माणकचौक थाना पुलिस ने आरोपी को देर रात तक छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म पीड़ित बच्ची का जयपुर के जेके लोन अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


थानाप्रभारी चेनाराम  ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पुरुषोत्तम दास करीब 20 साल का है। वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। यहीं चौड़ा रास्ता  में रहने वाले बच्ची के पिता के पास पिछले करीब तीन साल से ज्वैलरी का काम कर रहा है। शनिवार रात को बच्ची के पिता ने आरोपी पुरुषोत्तम दास को दुकान से अपने घर खाना लेने भेजा था। जब पुरुषोत्तम दास घर पहुंचा तो ज्वैलरी व्यवसायी की चार साल की मासूम बेटी कमरे में पलंग पर लेटी  हुई थी। उसकी मम्मी रसोई में खाना बनाने चली गई। तभी आरोपी पुरुषोत्तम दास भी वहीं पलंग पर लेट गया और नियत बिगड़ने पर उसने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया। बच्ची के रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां कमरे में पहुंची तो आरोपी पुरुषोत्तम वहां से भाग निकला।

तब पीड़िता की मम्मी ने अपने पति को सूचना दी। जानकारी मिलने पर माणकचौक थानाप्रभारी और अन्य स्टॉफ मौके पर पहुंचे। जानकारी जुटाने के बाद आरोपी की तलाश में दबिश दी और आरोपी पुरुषोत्तम दास को गिरफ्तार में ले लिया। पुलिस के मुताबिक बच्ची का पिता आरोपी पर काफी विश्वास करता था। वह अपनी बच्ची को कई बार पुरुषोत्तम के भरोसे ही स्कूल या बाजार भेज देता था। वहीं बच्ची भी आरोपी को चाचा के संबोधन से पुकारती थी। वह आरोपी से काफी घुलीमिली थी। लेकिन बच्ची के पिता को क्या पता था कि पुरुषोत्तम पर विश्वास किया वही उसकी मासूम बच्ची से ऐसी जघन्य वारदात कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें