फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल से राम रहीम का बॉडीगार्ड रहा सिपाही गिरफ्तार, अब उगलेगा राज

Fri, 15 Sep 2017 01:34 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम का एक और विश्वस्त पुलिस की जद में आ गया है। यह विश्वस्त राजस्थान पुलिस का ही सिपाही था, जिसे राम रहीम की सुरक्षा में लगाया गया था। बताया जा रहा है कि इससे होने वाली पूछताछ में पंचकूला में हुए बवाल से जुड़े कई राज भी खुल सकते हैं।
विज्ञापन


दरअसल हनुमानगढ़ पुलिस के सिपाही ओम बुड़ानिया को गुरमीत राम रहीम के साथ सुरक्षा में लगाया गया था। खास बात यह है कि यह सिपाही 12 सालों से लगातार राम रहीम के साथ ड्यूटी पर लगा हुआ था। पंचकूला में राम रहीम के कोर्ट में आने के बाद से लेकर वहां हुए बवाल से ही पंचकूला क्राइम ब्रांच की नजर इस सिपाही पर थी।

क्राइम ब्रांच ने बुड़ानिया की पल पल की खबर रखी। पंचकूला क्राइम ब्रांच को अंदेशा है कि बाबा को भगाने की योजना से लेकर पंचकूला में हुए हंगामे की योजनाओं समेत दूसरे कई बड़े राज बुड़ानिया को पकड़ने जाने के  बाद खुल सकते हैं। पंचकूला क्राइम ब्रांच ने इसके लिए हनुमानगढ़ पुलिस को मेल भेजकर बुड़ानिया को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे मामले में कौन कौन थे

बाबा गुरमीत राम रहीम
बुड़ानिया पंचकूला पहुंचे तो वहां उससे पूछताछ शुरू कर दी गई। पंचकूला में हुए हंगामे के बाद से राम रहीम और उससे जुड़े कई लोगों पर मुकदमें चल रहे हैं। अब बुड़ानिया से पूछताछ  की जाएगी कि इस पूरे मामले में कौन कौन लोग शामिल थे।

दूसरी तरफ राजस्थान से राम रहीम और उससे जुड़े लोगों की जड़ें होने के कारण गहन तलाश अभियान भी चुपचाप चल रहा है। यही कारण है कि हनीप्रीत के ड्राइवर पकड़े जाने के बाद इस सिपाही को भी उठाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें