फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंदपाल एनकाउंटर के बाद नहीं बनी बात, स्वाभिमान रैली निकालेंगे राजपूत

Tue, 19 Sep 2017 05:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
श्री राजपूत सभा के प्रदेशाध्यक्ष गिरिराज सिंह गोगामेड़ी - फोटो : File photo
विज्ञापन
गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर के बाद राजपूत समाज के प्रतिनिधियों और सरकार के बीच हुए समझौतों पर अभी तक कोई बात नहीं बनी है। ऐसे में राजपूत समाज ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ प्रदेशभर में स्वाभिमान रैली निकालने का ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन


श्री राजपूत सभा के प्रदेशाध्यक्ष गिरिराज सिंह लोटवाड़ा ने पत्रकारों से कहा कि पूरे राजस्थान में हम इस स्वाभिमान यात्रा को लेकर जाएंगे। इसकी शुरुआत जयपुर से होगी और फिर अजमेर की तरफ कूच करेंगे।

उन्होंने कहा कि आनंदपाल प्रकरण के बाद सर्व समाज संघर्ष समिति से जुड़े राजपूत व रावणा राजपूत समाज के प्रतिनिधियों की सरकार के जनप्रतिनिधियों के साथ दो बार उच्च स्तरीय वार्ता हुई थी। जिसमें सरकार ने कई एनकाउंटर की सीबीआई जांच सहित कई मांगों पर सहमति दी थी। लेकिन सरकार कुछ नहीं करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी जयंती के दिन से शुरू होगी स्वाभिमान यात्रा

हुंकार रैली में जुटे थे राजपूत - फोटो : File photo
लोटवाड़ा ने कहा कि सरकार के रवैये से समाज पूरी तरह उद्वेलित है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत की समाधि स्थल से स्वाभिमान यात्रा शुरू करेंगे और सरकार के खिलाफ हम गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाएंगे।

गौरतलब है कि आनंदपाल एनकाउंटर के बाद गठित सर्व समाज संघर्ष समिति ने 22 जुलाई को जयपुर कूच का ऐलान किया था। लेकिन तभी 18 जुलाई को गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया की मौजूदगी में संघर्ष समिति के राजपूत पदाधिकारियों की उच्चस्तरीय मीटिंग हुई थी। जिसमें सरकार ने राजपूत समाज की लगभग  सभी मांगे मान ली थी। इसके बाद सर्व समाज संघर्ष समिति ने जयपुर कूच टाल दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें