फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूमों की गुमशुदगी बनी 'पहेली', पतंग लेने गए पर लौटे ही नहीं

Sat, 23 Dec 2017 03:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
पतंग-डोर के शौकिन दो बच्चों को घर से गायब हुए दो दिन बीत गए हैं। अब तक उनका कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस के लिए यह मामला पहेली बनता जा रहा है।
विज्ञापन


उदयपुर शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र की सज्जननगर कच्ची बस्ती से गुरुवार दोपहर घर से लापता हुए दो मासूमों का अब तक पता नहीं चला है। बच्चों के अब तक घर नहीं लौटने से श्रमिक परिवार में मातम का माहौल है।

जानकारी के अनुसार मल्लातलाई क्षेत्र के सज्जननगर कच्ची बस्ती के खेल मैदान के पास रहने वाले श्रमिक परिवारों में छोगालाल गमेती का पांच वर्षीय पुत्र रोशन और छोगालाल के छोटे भाई किशन का दो वर्षीय पुत्र प्रवीण वृहस्पतिवार दोपहर से अब तक घर नहीं लौटे। इस बारे में पुलिस को गुमशुदगी की इत्तला भी दी गई है। पड़ोसी की ओर से सोशल साइट पर वायरल किए गए एक संदेश में कहा गया है कि नन्हें-मुन्ने रोशन और प्रवीण वृहस्पतिवार  दोपहर करीब 2 बजे खेल मैदान में खेल रहे थे। इसके बाद से वे घर नहीं लौटे हैं।
विज्ञापन



 
Trending Videos
विज्ञापन

अब तक पुलिस के हाथ हैं खाली

child rape
इधर, अंबामाता पुलिस का कहना है कि इस बारे में रिपोर्ट दर्ज कर लापता बच्चों की तलाश की जा रही है। अब तक जांच में सामने आया है कि बच्चे रोजाना की तरह बस्ती के पास ही स्थित खेल मैदान पर खेल रहे थे। इस दौरान पंतग लूटने के चक्कर में इधर-उधर चले गए। इसके बाद उनका पता नहीं चला।

पुलिस अपहरण व पारिवारिक रंजिश के बिन्दु को भी ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पतंग उड़ाते ये बच्चे आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भी नजर आ रहे है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें