मानसिक रूप से कमजोर एक युवक ने आधी रात अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। उस पर कुल्हाड़ी से भी वार किए। इसके बाद सिरफिरे युवक ने घर से कुछ दूरी पर स्थित पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी पहुंचाया। वहीं, विवाहिता के पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दंपत्ति की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। महिला के भाई ने हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है।
यह सनसनीखेज वारदात उदयपुर जिले के पलासिया थाना इलाके की है। जहां के गांव लींगड़ी खाट में रहने वाले 35 वर्षीय प्रभुलाल मोचियां ने देर रात कमरे में सो रही 30 वर्षीया पत्नी सुमित्रा की गला दबाकर और कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर से थोड़ी दूर पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इस वारदात से गांव वाले और दंपत्ति के परिजन सन्न रह गए।
वारदात के वक्त तीनों बच्चे कमरे में सो रहे थे। कल रात तक
हत्या और खुदकुशी की वजह साफ नहीं
- फोटो : Amar Ujala
फलासिया थाना पुलिस ने मृतका सुमित्रा के पीहर वालों को फोन कर बुलाया। जानकारी के अनुसार सड़ा गांव निवासी मृतका सुमित्रा के भाई कैलाश ने अपनी बहन और जीजा की हत्या होने की आशंका जताते हुए ससुर, जेठ और एक देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।
पुलिस के अनुसार मृतक दंपति के दो बेटियां और एक बेटा है। रविवार तड़के हुई वारदात के वक्त तीनों बच्चे कमरे में सो रहे थे। कल रात तक पीहर पक्ष ने शव नहीं लिया। इससे शवों को झाड़ोल मोर्चरी में रखवा दिया गया। पुलिस के मुताबिक प्रभुलाल की मानसिक हालात पिछले करीब 3-4 माह से खराब चल रही थी। उसका मानसिक चिकित्सालय में उपचार भी चल रहा था।
पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया है, जो कि एक कमरे में रखी थी। हत्या और खुदकुशी की वजह साफ नहीं हो सकी है। हालांकि, बताया जा रहा है कि प्रभुलाल मानसिक बीमार होने से मजदूरी करना छोड़ चुका था। उसका अक्सर पत्नी से झगड़ा होता रहता था।