फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस चौकी में महिला के साथ खींची अश्लील तस्वीरें और फिर...

Sun, 31 Dec 2017 05:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार पुलिसकर्मी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
खाकी की काली करतूत ने पुलिस महकमे को शर्मसार कर दिया। पुलिस चौकी में महिला के साथ तीन युवकों की आपत्तिजनक तस्वीरें खींची गई और फिर उन्हें ब्लैकमेल करने का खेल शुरू हुआ। 
विज्ञापन


घटना राजस्थान के बीकानेर जिले के महाजन थाना इलाके की जैतसर पुलिस चौकी का है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज ब्लैकमेलिंग के आरोप में चौकी प्रभारी और दो पुलिस कांस्टेबल को अरेस्ट किया है। 

यह कार्रवाई एसीबी श्रीगंगानगर के प्रभारी एएसपी राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में की गई। राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मालाखेड़ा, अलवर निवासी गिरफ्तार आरोपी हैडकांस्टेबल शिवराम मीणा है। वह बीकानेर जिले के महाजन थानान्तर्गत जैतसर पुलिस चौकी प्रभारी है। इसके अलावा भादवा, हनुमानगढ़ निवासी कांस्टेबल राकेश कुमार स्वामी और हनुमानगढ़ सदर निवासी कांस्टेबल देवीलाल मेघवाल भी पुलिस चौकी जैतसर पर पदस्थापित है।
विज्ञापन

पुलिसवालों की परिचित थी महिला

Nude - फोटो : Demo pic
परिवादी मुकेश कुमार जाट निवासी उदयपुर गोदारान, सूरतगढ़ जिला श्रीगंगानगर ने 24 दिसंबर को एसीबी में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह 22 दिसंबर को अपने दोस्त पवन कुमार और रामकुमार के साथ रात करीब एक बजे श्रीसीमेंट से बाइक पर सवार होकर पल्लू जा रहे थे। 

इसी दौरान एक प्राइवेट कार में सवार तीनों पुलिसकर्मियों ने परिवादी और उसके दोस्त को बीच रास्ते में रुकवा लिया। वे उन्हें जबरन पकड़कर जैतसर पुलिस चौकी ले गए। वहां पुलिसकर्मियों ने अपनी एक परिचित महिला के साथ कपड़े उतरवा कर आपत्तिजनक फोटों खींचे और फिर मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए मोटरसाइकिल जब्त कर ली। उनके पास रखे 10 हजार रुपए भी छीन लिए। 
विज्ञापन

रिश्वत के इस खेल में चौकी प्रभारी व कांस्टेबल का नाम सामने आया

bribe - फोटो : demo pic
पीड़ितों का आरोप है कि इसके बाद चौकी प्रभारी और दोनों पुलिसकर्मियों ने धमकियां देते हुए मुकदमा दर्ज नहीं करने तथा मोटरसाइकिल छोड़ने की एवज में 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन किया तब चौकी पर तैनात घूसखोर पुलिस​कर्मियों ने 45 सौ रुपए रिश्वत ले ली।

इसके बाद आज ट्रेप के दौरान पीड़ित 10 हजार रुपए लेकर पुलिस चौकी पर पहुंचे। जहां आरोपी कांस्टेबल राकेश ने रिश्वत की रकम 10 हजार रुपए लेकर रख लिए। तभी एसीबी टीम ने कांस्टेबल को रंगे हाथों धरदबोचा। पूछताछ में रिश्वत के इस खेल में चौकी प्रभारी शिवलाल व कांस्टेबल देवीलाल का नाम सामने आया। तब एसीबी ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें